पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, TRE-4 से पहले परीक्षा कराने की मांग पर हंगामा ||
हम सभी को भाजपा संगठन परिवार का सदस्य होने पर गर्व हैं-भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी
भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं-सर्वप्रिय त्यागी
राष्ट्र सर्वोपरि के मूलमंत्र पर आधारित हैं भाजपा संगठन-सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम, 18 अगस्त- भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में संपन्न हुई। जिसमें गुरुग्राम जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का आपसी परिचय एवं संगठनात्मक कार्यो को करने के लिए कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल को बैठाना था, भाजपा संगठन में कोई भी संगठनात्मक कार्य जिला स्तर से मंडल एवं बूथ स्तर तक कैसे किया जाए इसके लिए मार्गदर्शक के तौर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा हरियाणा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, मनीष यादव उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत भाजपा संगठन की रीति नीति के अनुसार जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके हुई तत्पश्चात जिलाध्यक्ष के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
बैठक के पहले सत्र की शुरुआत जिलाध्यक्ष के 5 महीने के कार्यो की रिपोर्ट सबके साथ साझा करने से हुई, जिलाध्यक्ष ने विस्तार से अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में हो रहे संगठनात्मक कार्यो से सभी को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि अभी तक जो भी कार्य किए गए हैं उनमें कई कार्यो में गुरुग्राम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और अनुशासन से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए, जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा गुरुग्राम का हर कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्य करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने एवं किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यो के साथ साथ राष्ट्रसेवा के संस्कार भी सिखाए जाते हैं, हम सभी को भाजपा संगठन परिवार का सदस्य होने पर गर्व हैं।
हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादीयों के आका पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही, उन्होंने कहा कि जब देश का नेतृत्व मजबूत निडर और देशभक्त होता हैं तब आतंकी हमलों का जवाब ऐसे ही दिया जाता हैं, पाकिस्तान को युद्ध रोकने के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा। केबिनेट मंत्री ने कहा कि मित्रों आप सभी की मेहनत के दम पर आज प्रदेश और देश का नेतृत्व मजबूत हुआ हैं, राव नरबीर सिंह ने भाजपा हरियाणा के पूर्व में संगठन महामंत्री रहें रामप्यारे पांडे जी को याद किया और कहा कि उनके जैसे संगठन में समर्पित और आदर्श कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज देश, प्रदेश एवं नगर निगम में भाजपा की सरकार बन पाई हैं, हमे अपने संगठन के पूर्व पदाधिकारियों को हमेशा याद रखना चाहिए और उनका सम्मान करते रहना है। केबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में नोकरियों व ट्रांसफर की ट्रांसपेरेंट पॉलिसी बनाई, नोकरियों के लिए पहले की सरकार में पर्ची खर्ची से नोकरियां मिलती थी, मनोहर लाल खट्टर ने योग्यता के आधार पर नोकरी दिए जाने की स्ट्रांग ट्रांसपेरेंट पॉलिसी बनाई, जिससे नोकरियों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार को खत्म करने का काम किया। आज के समय मे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी हरियाणा के विकास में समर्पित हैं, गुरुग्राम के विकास में बहुत सी योजनाएं चल रही हैं, खासतौर से जलभराव, जलनिकासी, कूड़ा निस्तारण और पीने के पानी की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा हैं, जिसके सार्थक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने एक सत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अपने अनुभव साझा किए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के सभी कार्य पूरी ईमानदारी से करने का आह्वान किया।
गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी ने भाजपा के इतिहास से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया,उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने में हमारे वरिष्ठ जनों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया हैं, हमे अपने ऐसे महान अभिभावकों को हमेशा याद रखना चाहिए।
#gurgaon #gurgaon news #gurgaon crime #bjp in gurugram #bjp #gurgaon loksabha #bjp congress #congress vs bjp #aiims in gurgaon rewari #gurgaon's real estate #fazilpuria attacks on bjp #gurgaon's development #bjp news #bjp live #amit shah speech in gurgaon #gurgaon loksabha election #bjp vs aap #aap vs bjp #challenges for bjp government #bjp leader #bjp videos #rewari bjp #bjp sarkar #satyapal malik on bjp #bjp leaders #bjp haryana #bjp program #bjp live event #latest bjp news #kejriwal vs bjp #aap bjp politics
#first1news #tranding #latestnews #viralnews