चंडीगढ़ 30 जुलाई / 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी अलर्ट मोड़ पर है।हारे हुए सीटों परअपनी पैठ मजबूत करने के लिए पार्टी 42 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त किया है। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में इसका निर्णय हुआ है। दरसल हरियाणा विधानसभा में टोटल 90 सीट है जिसमे भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में आई है। तो वही कांग्रेस को 37 सीट व इनेलो 2 सीट और निर्दलीयों को तीन सीट मिली है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने उन सभी सीटों पर प्रभारी नियुक्त किये है जिनका प्रतिनिधित्व विपक्षी विधायक सदन में कर रहे है। इन सीटों में अंबाला सिटी ,बरोदा ,जुलाना ,डबवाली ,सिरसा ,आदमपुर ,हिसार ,गढ़ी ,सांपला , किलोई ,रोहतक ,झज्जर ,नूह और पंचकूला भी शामिल है।
प्रभारियो की लिस्ट में अनिल विज का नाम गायब।
प्रभारी मंत्रियो में ,राव नरबीर सिंह ,विपुल गोयल ,रणबीर गंगवा ,महिपाल ढांडा ,कृष्ण कुमार बेदी आरती सिंह राव और श्रुति चौधरी के नाम शामिल हैं.लेकिन इसमें अनिल विज का नाम नहीं है। इसके अलावा विधायक पार्टी को मजबूत करने, नई विकास जरूरतों की पहचान करने और जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे
कहां हुई थी बैठक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके आवास पर बैठक हुई थी। 2 घंटे तक चली इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक मोहन बड़ौली ने विकास कार्यो के लिए एक एक विधायकों की ड्यूटी लगाई है। ये सभी विधायक अपने क्षेत्रों के अलावा उन इलाको में भी विकास कार्यो की निगरानी करेंगे जहा दूसरी पार्टियों के विधायक है। इसके अलावा सभी विधायक कार्यकर्ताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे।
2014 से 2024 तक किस पार्टी को कितने वोट मिले थे।
आपको बता दे की 2014 में बीजेपी पहली बार सत्ता में आई थी,उस वक्त 33.2% वोट शेयर के साथ 47 सीटें जीती थीं। वही 2019 में बीजेपी को 36.49 परसेंट तो वही 2024 में 39.94 परसेंट वोट मिले थे। कांग्रेस की बात करे तो 2014 में 20.6 परसेंट 2019 में 28.08 पर्सेंट 2024 में 31.89 परसेंट वोट मिले थे। तो वही जेजेपी को 2019 में 14.80 परसेंट वोट मिले थे।
##anilvij #haryana #haryananerws #viral news
#first1news #tranding #latestnews #viralnews





